- सदर्न क्रिकेट क्लब को 13 रनों से हराकर वीनस क्लब ने दर्ज की शानदार जीत
कानपुर, 5 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं सदर्न क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली एण्ड बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में वीनस क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सदर्न क्रिकेट क्लब को 13 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वीनस क्लब की टीम 33.4 ओवरों में 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अतुल कार्तिकेय ने 33 रन, शुभम गोस्वामी ने 23 रन, जमशेद खान ने 21 रन तथा मोहम्मद अमीन अली ने 20 रन का योगदान दिया।
सदर्न क्लब की ओर से अक्षत श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि उज्ज्वल भट्ट ने 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न क्रिकेट क्लब की टीम 34.1 ओवरों में 154 रन पर सिमट गई। अभिषेक ने 29 रन, लक्ष्य मिश्रा ने 21 रन और अक्षत श्रीवास्तव ने 21 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
वीनस क्लब की ओर से प्रख्यात श्रीवास्तव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वीनस क्लब ने मुकाबला 13 रनों से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली।
संक्षिप्त स्कोर:
वीनस क्लब: 167 रन, ऑल आउट (33.4 ओवर)
अतुल कार्तिकेय 33, शुभम गोस्वामी 23, जमशेद खान 21, मो. अमीन अली 20
अक्षत श्रीवास्तव 4/24, उज्ज्वल भट्ट 2 विकेट
सदर्न क्रिकेट क्लब: 154 रन, ऑल आउट (34.1 ओवर)
अभिषेक 29, लक्ष्य मिश्रा 21, अक्षत श्रीवास्तव 21
प्रख्यात श्रीवास्तव 5/30
परिणाम: वीनस क्लब 13 रनों से विजयी