- कल्याण पब्लिक स्कूल प्रथम उपविजेता और प्रताप इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय उपविजेता बना
कानपुर, 28 नवंबर।
सिविल लाइंस स्थित कैम्ब्रिज हाई स्कूल में आयोजित ‘MOSAIC Inter School Cricket Tournament 2026’ में मेजबान कैम्ब्रिज हाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और रोमांचक मुकाबलों के जरिए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी ने किया शुभारंभ
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी श्री लेख चंद्र ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर रुचि कोहली और प्रधानाचार्या शैली धीर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का विकास करना रहा।
कैम्ब्रिज हाई स्कूल बना विजेता, कल्याण पब्लिक स्कूल उपविजेता
प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के बाद कैम्ब्रिज हाई स्कूल की टीम ने विजेता ट्रॉफी हासिल की। कल्याण पब्लिक स्कूल प्रथम उपविजेता और प्रताप इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय उपविजेता रहा।
समापन समारोह में डायरेक्टर रुचि कोहली एवं प्रधानाचार्या शैली धीर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल विभागाध्यक्ष संदीप निषाद एवं खेल शिक्षक हर्षित शुक्ला का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता जताई।