- केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 में चार मुकाबले खेले गए, कानपुर साउथ ने 163 रन से दर्ज की बड़ी जीत
कानपुर, 27 नवम्बर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 के अंतर्गत शुक्रवार को चार मुकाबले खेले गए। इनमें कानपुर साउथ, एसएस क्लब, रोलैण्ड क्लब और बैचलर्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कानपुर साउथ ने एसपीएसएसए को 163 रन से, एसएस क्लब ने बीवीएस क्लब को 10 विकेट से, रोलैण्ड क्लब ने तिलक सोसायटी को 79 रन से तथा बैचलर्स क्लब ने यशराज क्लब को आठ विकेट से पराजित किया।
कानपुर साउथ ने 163 रन से जीता मुकाबला
कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में आठ विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पृथ्वीराज ने 85, विदित जोशी ने 68, सागर शर्मा ने 57, अमन यादव ने 36 और राजवीर सिंह ने 32 रन बनाए। एसपीएसएसए की ओर से अभिनव, करण सिंह यादव ने तीन-तीन तथा विकास ने दो विकेट लिए।
जवाब में एसपीएसएसए की टीम 34.3 ओवर में 182 रन पर सिमट गई। वंश निगम ने 39, आदर्श यादव ने 38, प्रांजल देव ने 32, साहिल कुमार ने 28 और प्रांजुल सिंह ने 21 रन बनाए। कानपुर साउथ की ओर से रौनक सिंह और अनुज पाल ने चार-चार तथा शौर्यदीप ने दो विकेट लेकर टीम को 163 रन से जीत दिलाई।
एसएस क्लब ने 10 विकेट से दर्ज की जीत
वीएसएसडी मैदान पर बीवीएस क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.4 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। शुभम सिंह ने 27 और आरव ने 15 रन बनाए। एसएस क्लब की ओर से आरव कश्यप और अखिल यादव ने पांच-पांच विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस क्लब ने 11.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 76 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। आरुष कश्यप 52 रन और अखण्ड त्रिपाठी 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
रोलैण्ड क्लब ने तिलक सोसायटी को 79 रन से हराया
डीएवी मैदान पर रोलैण्ड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवर में 212 रन बनाए। मनीष वर्मा ने 60, कुलदीप श्रीवास्तव ने 56, आकाश वर्मा ने 27 और सुमित वशिष्ठ ने 21 रन का योगदान दिया। तिलक सोसायटी की ओर से अनुज पाल और आकाश जैन ने तीन-तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक सोसायटी की टीम 29.4 ओवर में 133 रन पर आउट हो गई। अयमान पठान ने 29 रन बनाए। रोलैण्ड क्लब की ओर से अर्जुन मिश्रा ने चार और अर्पित भदौरिया ने तीन विकेट लेकर टीम को 79 रन से जीत दिलाई।
बैचलर्स क्लब ने आठ विकेट से जीता मैच
आरपीसीए मैदान पर यशराज क्लब की टीम 15.1 ओवर में 53 रन पर ऑलआउट हो गई। अंश यादव ने 13 और वैभव वर्मा ने 11 रन बनाए। बैचलर्स क्लब की ओर से वैभव वर्मा ने चार, लोकेश पटेल और दिव्यांश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में बैचलर्स क्लब ने छह ओवर में दो विकेट पर 59 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। सुनील कुशवाहा ने 26 और शुभेन्द्र सिंह ने 19 रन बनाकर नाबाद रहे। यशराज क्लब की ओर से अथर्व श्रीवास्तव और अभिजीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया।