- कानपुर साउथ में भिड़ेंगी सीनियर डिवीजन की आठ टीमें, विजेता को मिलेगी वी-गार्ड ट्रॉफी
कानपुर, 27 नवंबर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध नेशनल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चतुर्थ सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 1 दिसंबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुकाबले कानपुर साउथ मैदान पर खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता को ‘वी-गार्ड ट्रॉफी’ के नाम से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन सचिव पीएस नेगी के अनुसार, प्रतियोगिता में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें साउथ जिमखाना, रोवर्स, नेशनल यूथ, विनर्स, डायमण्ड, ओलम्पिक रजिस्टर्ड, वांडर्स और आदर्श क्लब शामिल हैं।
प्रतियोगिता में शहर की प्रमुख क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 प्रारूप में मुकाबले होंगे। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और शहर में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।