विदित जोशी के शतक से कानपुर साउथ ने दर्ज की जीत

 

 

  • केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन में बाबे लालू जसराई को 10 रन से हराया

 

कानपुर, 26 नवंबर।

केडीएमए कानपुर क्रिकेट लीग सीनियर डिवीजन के मुकाबले में कानपुर साउथ ने बाबे लालू जसराई को 10 रन से पराजित किया। कानपुर साउथ की जीत में विदित जोशी (100) की शानदार शतकीय पारी अहम रही।

विदित जोशी ने खेली शानदार शतकीय पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर साउथ की टीम 44.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 261 रन बनाने में सफल रही। विदित जोशी ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा पृथ्वी ने 35 और सागर शर्मा ने 40 रन का योगदान दिया। बाबे लालू जसराई की ओर से ईशान मिश्रा ने तीन विकेट लिए, जबकि देवांश और रजत ने दो-दो विकेट हासिल किए।

शाश्वत के 92 रन भी नहीं दिला सके जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबे लालू जसराई की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन 44.4 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से शाश्वत ने सर्वाधिक 92 रन की पारी खेली। कानपुर साउथ की ओर से एकलव्य यादव ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अभिषेक और शौर्य ने दो-दो विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस तरह कानपुर साउथ ने मुकाबला 10 रन से अपने नाम किया।

 

Leave a Comment