प्रो. नीरज कुमार सिंह को शहीद चंद्रशेखर आजाद शिक्षण संस्थान के निदेशक पद का आमंत्रण

 

 

  • सीएसजेएमयू में डीन एडमिनिस्ट्रेशन के पद पर कार्यरत हैं प्रो. नीरज कुमार सिंह
  • शिक्षा, खेल, योग, कौशल विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में संस्था की गतिविधियों को विस्तार देने की पहल

 

कानपुर, 25 नवंबर।

शहीद चंद्रशेखर आजाद शिक्षण संस्थान (ट्रस्ट) ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. नीरज कुमार सिंह को संस्था के निदेशक पद के लिए आमंत्रित किया है। संस्था के संस्थापक एवं एकमात्र ट्रस्टी शोभित पाण्डेय ने उन्हें यह आमंत्रण संस्था के विकास, विस्तार और शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से दिया है।

संस्था का उद्देश्य शिक्षा, खेल, योग, कौशल विकास एवं सामाजिक कल्याण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। संस्था को उम्मीद है कि प्रो. नीरज कुमार सिंह के शैक्षणिक अनुभव और मार्गदर्शन से इन गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा संस्थागत कार्यों को और अधिक विस्तार दिया जा सकेगा।

ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संस्था के पास MSME पंजीकरण, नीति आयोग के NGO DARPAN पोर्टल पर पंजीकरण तथा आयकर अधिनियम की धारा 12A और 80G के तहत पंजीकरण सहित विभिन्न सरकारी पंजीकरण एवं मान्यताएं हैं।

संस्था परिवार की ओर से प्रो. नीरज कुमार सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें निदेशक पद का आमंत्रण दिया गया है।

 

Leave a Comment