अहद खान के शतक से वाई०एम०सी०ए० विजयी

 

 

  •  के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग 2026-27 में यशराज क्लब को 197 रनों से हराया

 

कानपुर, 24 नवम्बर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग 2026-27 के अंतर्गत पी०ए०सी० मैदान पर खेले गए मुकाबले में वाई०एम०सी०ए० ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यशराज क्लब को 197 रनों से पराजित कर दिया। वाई०एम०सी०ए० की जीत के नायक मो० अहद खान रहे, जिन्होंने 150 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके साथ स्पर्श राजपूत ने भी 51 रन नाबाद बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

### अहद खान ने खेली 150 रनों की नाबाद पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए वाई०एम०सी०ए० ने निर्धारित 35 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए। टीम की ओर से मो० अहद खान ने 150 रन नाबाद बनाकर शानदार शतक जड़ा। उत्कर्ष पाल ने 35 रन और स्पर्श राजपूत ने 51 रन नाबाद बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। यशराज क्लब की ओर से अथर्व जायसवाल ने 2 विकेट हासिल किए।

### यशराज क्लब 116 रन ही बना सका

314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यशराज क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अथर्व श्रीवास्तव ने 40 और करन सिंह ने 20 रन बनाए। वाई०एम०सी०ए० की ओर से मानस त्रिवेदी ने 13 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अधिराज शर्मा ने 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इस प्रकार वाई०एम०सी०ए० ने 197 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

संक्षिप्त स्कोर

वाई०एम०सी०ए० : 313/4, 35 ओवर
मो० अहद खान 150* , स्पर्श राजपूत 51*, उत्कर्ष पाल 35
अथर्व जायसवाल 2 विकेट

यशराज क्लब : 116/8, 35 ओवर
अथर्व श्रीवास्तव 40, करन सिंह 20
मानस त्रिवेदी 3 विकेट, अधिराज शर्मा 2 विकेट

परिणाम : वाई०एम०सी०ए० 197 रनों से विजयी।

Leave a Comment