- पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने किया स्पोर्ट्स अकैडमी का उद्घाटन, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने की घोषणा
- रणजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में निखरेगी युवा प्रतिभाएं
कानपुर, 24 नवंबर।
बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वर्ष 1956 में स्थापित बाल निकुंज संस्था ने खेल के क्षेत्र में एक नई पहल की है। मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को बाल निकुंज स्पोर्ट्स अकैडमी का भव्य उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सत्यदेव पचौरी ने क्रिकेट पिच और फुटबॉल मैदान का फीता खोलकर किया। इस अवसर पर उन्होंने शतरंज खेल का भी शुभारंभ किया।

### आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
उद्घाटन अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सत्यदेव पचौरी ने विश्वास दिलाया कि अकैडमी में आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था का उद्देश्य प्रतिभाशाली बच्चों को आर्थिक परिस्थितियों की बाधाओं से मुक्त रखते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।
### अनुभवी प्रशिक्षकों के निर्देशन में होगी कोचिंग
बाल निकुंज स्पोर्ट्स अकैडमी में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है। क्रिकेट का प्रशिक्षण रणजी कोच राहुल सप्रू के निर्देशन में जफर आलम एवं बीसीसीआई प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। फुटबॉल की कोचिंग जय बजाज के निर्देशन में अनिल शर्मा और मोहम्मद साबिर देंगे। वहीं, शतरंज का प्रशिक्षण हरिश रस्तोगी तथा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण सुनील द्वारा दिया जाएगा।
### खेल जगत की हस्तियों सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल सप्रू, संस्था के उपाध्यक्ष अनूप पचौरी, रीता डे, जय बजाज, डॉ. इंद्र मोहन रोहतगी, अरुण दुबे, रचित पाठक, सुनील सिंह, ऋषभ पाठक, अभिमन्यु सक्सेना, आशुतोष सत्यम, गगन बाजपेयी और कमलेश यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
इस अकैडमी के माध्यम से बच्चों को खेलों में बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासन और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।