बरेली में चमके द स्पोर्ट्स हब के खिलाड़ी, जूडो चैंपियनशिप में जीते 18 पदक

 

 

  • इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में TSH एकेडमी का शानदार प्रदर्शन
  • ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते

 

कानपुर, 28 नवंबर।

बरेली में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट जूडो चैंपियनशिप में द स्पोर्ट्स हब एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 पदक जीते। इनमें ईडब्ल्यूएस वर्ग के खिलाड़ियों ने 16 पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

प्रतियोगिता में टीएसएच एकेडमी की सान्वी ने स्वर्ण और आशुतोष ने रजत पदक जीता। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग में सारा खान, अवनि, अनुभवी, अंश, प्रियंका, सृष्टि, वीर, बालकृष्ण और अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किए। लक्ष्मी, आदित्य राज तिवारी, अलशिफा और अरिका शुक्ला ने रजत, जबकि वरुण और श्रेया कश्यप ने कांस्य पदक जीते।

ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों ने कुल नौ स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। द स्पोर्ट्स हब में खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान की ईडब्ल्यूएस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को भी बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिल रहा है। बरेली में मिली सफलता संस्थान की प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की मेहनत को दर्शाती है।

Leave a Comment