- कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन ने एकेडमी को समय से फीस जमा करने की दी सूचना
कानपुर, 28 नवम्बर।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध द्वितीय सुनील तिवारी (अण्डर-13) इण्टर एकेडमी लीग में प्रतिभाग करने वाली एकेडमी के लिए एंट्री फीस जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
2 दिसंबर तक जमा करें फीस
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव दिनेश कुमार कटियार ने बताया कि लीग में प्रतिभाग करने की इच्छुक एकेडमी निर्धारित तिथि तक अपनी एंट्री फीस जमा कर सकती हैं। इसके लिए एकेडमी को कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के चुन्नीगंज स्थित कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करना होगा।
सुबह 11:30 से शाम 7:30 बजे तक कार्यालय में जमा होगी फीस
एकेडमी के प्रतिनिधि चुन्नीगंज स्थित केसीए कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। सचिव ने इच्छुक एकेडमी से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।