17 मई को होगी जिला कराटे चैंपियनशिप एवं चयन प्रतियोगिता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • सब-जूनियर से जूनियर वर्ग तक के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पंजीकरण शुरू

 

 

कानपुर, 06 मई

जनपद के कराटे खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। आगामी 17 मई, रविवार को जिला कराटे चैंपियनशिप एवं चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन किदवई नगर स्थित किड्स दिल्ली पब्लिक स्कूल, मिक्की हाउस के पीछे किया जाएगा।

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, यूथ, कैडेट एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन समिति ने जिले के सभी कराटेका खिलाड़ियों से समय रहते पंजीकरण कराने एवं प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने की अपील की है।

प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर अपने दस्तावेज एवं आवश्यक किट साथ लाने होंगे।

कराटे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन जिले में कराटे प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Comment