रित्विक सिंह की शानदार 81 रन की पारी से एम.यू.सी. क्लब विजयी

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में एम.यू.सी. क्लब ने किंग्स क्लब को 79 रन से हराया, आराध्य मौर्या ने भी लगाया अर्धशतक

 

कानपुर, 5 नवंबर।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत गीता देवी मैदान, कल्याणपुर में खेले गए मुकाबले में एम.यू.सी. क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स क्लब को 79 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एम.यू.सी. क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट पर 235 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

रित्विक और आराध्य ने खेली शानदार पारियां

एम.यू.सी. क्लब की ओर से रित्विक सिंह ने 81 रन की बेहतरीन पारी खेली। आराध्य मौर्या ने 50 रन बनाकर अर्धशतक लगाया। इसके अलावा विराट शुक्ला ने 21, ऋषभ उत्तम ने 31 और दीयांशु गुप्ता ने 42 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए।

156 रन पर सिमटी किंग्स क्लब की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स क्लब की टीम निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। उसकी ओर से दीपांशु गुप्ता ने 55 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि रजित बनौधिया ने 26 और देवप्रताप ने 18 रन बनाए। एम.यू.सी. क्लब की ओर से गेंदबाजी में अदनान हनीफ और ओमकार ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह एम.यू.सी. क्लब ने 79 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

 

Leave a Comment