अखण्ड प्रताप की शानदार पारी से फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

 

 

 

  • एसबीएस क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराकर दर्ज की रोमांचक जीत, अखण्ड प्रताप बने मैच के हीरो

 

 

कानपुर, 5 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने एसबीएस क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवरों में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन यादव ने शानदार 83 रन की पारी खेली, जबकि प्रद्युम्न ने 24 रन का योगदान दिया।

फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी की ओर से सैयद अस्तर अब्बास ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट झटके। अखण्ड प्रताप और आर्यन पाल ने भी 2-2 विकेट हासिल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 34.1 ओवरों में 6 विकेट पर 219 रन बनाकर जीत दर्ज की। अखण्ड प्रताप ने 82 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि राना अमरेन्द्र प्रताप ने 38 और आर्यन पाल ने 23 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसबीएस की ओर से हर्षवर्धन ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि मानस त्रिवेदी को 1 विकेट मिला।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए अखण्ड प्रताप सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर:

एसबीएस क्रिकेट एकेडमी: 218 रन, ऑल आउट (35 ओवर)

आर्यन यादव 83, प्रद्युम्न 24

सैयद अस्तर अब्बास 4/32, अखण्ड प्रताप 2 विकेट, आर्यन पाल 2 विकेट

फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी: 219/6 (34.1 ओवर)

अखण्ड प्रताप 82, राना अमरेन्द्र प्रताप 38, आर्यन पाल 23

हर्षवर्धन 3/36, मानस त्रिवेदी 1 विकेट

परिणाम: फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी 4 विकेट से विजयी

प्लेयर ऑफ द मैच: अखण्ड प्रताप सिंह

Leave a Comment