राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कानपुर का बढ़ा मान, जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए संजीव दीक्षित नियुक्त हुए निर्णायक

 

 

  • 23 से 29 जून तक पंजाब में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

 

कानपुर, 19 जून।

कानपुर के लिए गौरव की बात है कि कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित को पंजाब के जालंधर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में निर्णायक (रेफरी एवं जज) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 23 जून 2026 से 29 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

संजीव दीक्षित की इस नियुक्ति से कानपुर के खेल जगत एवं बॉक्सिंग समुदाय में खुशी का माहौल है। वर्षों से बॉक्सिंग के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले संजीव दीक्षित की निष्पक्षता, अनुभव और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया है।

कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन में खुशी की लहर

संजीव दीक्षित की नियुक्ति पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे शहर के लिए सम्मान की बात बताया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनकी निर्णायक भूमिका प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में वीरेंद्र तिवारी, अरुण शर्मा, श्याम मिश्रा (अध्यक्ष, कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन), भगवान जी, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, सुरेश शिरोमणि, महेश शिरोमणि, गणेश प्रताप सिंह, मुकेश झा, रवि कठेरिया, शैलेंद्र सिंह कटारिया, राहुल शर्मा, राहुल संदीप सिंह, ओम सैनी, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, ग्रीन पार्क बॉक्सिंग के प्रशिक्षक तथा अल्पना शर्मा, अंजली वर्मा सहित अनेक खेल प्रेमी एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Comment