योग से निखरता व्यक्तित्व, बढ़ती एकाग्रता और मिलता है उत्तम स्वास्थ्य

 

 

  • भाषण प्रतियोगिता में स्काउट-गाइड बच्चों ने बताए योग के बहुआयामी लाभ
  • डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

कानपुर, 19 जून।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्काउट-गाइड बच्चों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने योग के महत्व पर अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए।

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का दिया संदेश

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने भाषणों के माध्यम से कहा कि चाहे गर्मी हो, सर्दी, बारिश, आंधी या तूफान, योग को जीवन की नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। बच्चों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है।

योग से बढ़ती है एकाग्रता और तर्क क्षमता

प्रतिभागियों ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित योगाभ्यास से वृद्धावस्था में भी व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बना रहता है। योग विद्यार्थियों में एकाग्रता, बौद्धिक विकास तथा तार्किक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ ही यह तनाव को कम कर जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करता है।

स्काउट-गाइड बच्चों ने प्रस्तुत किए प्रभावशाली विचार

जिला सचिव सर्वेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में अध्यात्मन दुबे, विनम्रता, राधिका, अंकिता, कनिष्का, सृष्टि, दीक्षा, पावनी, नविका, सात्विक शुक्ला, खुशी, पूनम, आश्वी, शताक्षी, आर्शिका, आरोही, श्रीम पाल, आर्यव, नमिता, लक्ष्मी, अर्चना, अनामिका सहित अनेक स्काउट-गाइड बच्चों ने योग विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा।

शिक्षकों एवं अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन

इस अवसर पर मिथलेश पांडे, शारदा शुक्ला, डॉ. स्मित तिवारी, डॉ. पंकज शुक्ल, सविता यादव, सर्वेश तिवारी, कौशल राय, कौशल विश्वकर्मा, प्रीती तिवारी, शैलजा रावत, ऋषिका मिश्रा, ज्योति यादव, ऊषा यादव, डॉ. दिशा दुबे, धीरेन्द्र सिंह, राज कश्यप, नीतू गौड़, राशिद अनवर, पुष्पलता एवं रजनीश कटियार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

योग को बताया स्वस्थ और सफल जीवन की कुंजी

वक्ताओं ने कहा कि योग शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक एकाग्रता और उत्तम स्वास्थ्य का प्रतीक है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल रोगों से दूर रहता है, बल्कि जीवन में संतुलन, सकारात्मकता और आत्मबल भी प्राप्त करता है।

Leave a Comment