कानपुर में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट कल, 200 खिलाड़ी दिखाएंगे ताइक्वांडो कौशल

 

 

  • 18 अक्टूबर को बिशप वेस्ट कॉट स्कूल में होगा आयोजन, प्रधानाचार्या नैंसी एलिस कच्छप होंगी मुख्य अतिथि
  • अनुशासन, आत्मरक्षा और खेल प्रतिभा को मिलेगा प्रोत्साहन

 

कानपुर, 17 अक्टूबर।

कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रविवार, 18 अक्टूबर को कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। बिशप वेस्ट कॉट स्कूल में सुबह आठ बजे से शुरू होने वाले इस परीक्षण में एसोसिएशन से पंजीकृत संस्थानों के लगभग 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों के ताइक्वांडो कौशल, तकनीकी दक्षता और अनुशासन का मूल्यांकन कर उन्हें अगले बेल्ट स्तर के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में बिशप वेस्ट कॉट स्कूल की प्रधानाचार्या नैंसी एलिस कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। ताइक्वांडो प्रशिक्षक सोनाली बिष्ट तथा पर्यवेक्षकों की देखरेख में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दिनेश दीक्षित, दीपक चौरसिया, बलराम यादव, अविनाश चंद द्विवेदी, राम गोपाल बाजपेई, प्रयाग सिंह, पवन सूर्यवंशी, वकील अहमद, अरुण सोनकर, शिल्पी बाजपेई, अतुल दुबे, धर्मेश कुमार और आयुष मिश्रा निभाएंगे।

कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने, आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ताइक्वांडो खेल को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment