- जनवरी 2027 में फिर आयोजित होगा कैम्प, खिलाड़ियों की फिटनेस और तकनीक पर दिया गया जोर
कानपुर, 17 अक्टूबर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों का कैम्प शनिवार को कानपुर साउथ मैदान पर सम्पन्न हो गया। कैम्प के अंतिम दिन सीनियर कोच संजीव मेहरोत्रा और सहायक कोच प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल का विश्लेषण किया। साथ ही उन्हें अपनी कमियों में सुधार करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

फिटनेस और खेल कौशल पर दिया जोर
कैम्प के दौरान खिलाड़ियों की Fitness, Stretching, Catching और Fielding का अभ्यास कराया गया। कोचों ने खिलाड़ियों के खेल का बारीकी से विश्लेषण कर उनकी कमजोरियों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपनी-अपनी एकेडमी में अभ्यास के दौरान इन कमियों को दूर करने और प्रदर्शन में सुधार के उपाय भी बताए गए।
जनवरी 2027 में लगेगा अगला कैम्प
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कटियार ने बताया कि खिलाड़ियों के कौशल विकास और प्रदर्शन में निरंतर सुधार के उद्देश्य से अगला कैम्प जनवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा।