- सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 300 से अधिक खिलाड़ियों की धूम
कानपुर, 25 जुलाई।
शनिवार को दो दिनों तक चलने वाली कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप का उद्घाटन सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में भव्य रूप से हुआ।
शहर के विभिन्न स्कूलों और जिम से लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप के परिणामों के आधार पर कानपुर मंडल पावरलिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा, जो बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबलों में 53 किलो भार वर्ग के सब जूनियर में कुणाल गौतम ने स्वर्ण, अभिनव राजपूत ने रजत और आदित्य राजपूत ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में आनंद कुमार स्वर्ण, विक्रम सिंह रजत और आर्यन कश्यप कांस्य पदक पर रहे।
59 किलो भार वर्ग में सब जूनियर में आलोक चौरसिया ने स्वर्ण, कृष्णा ने रजत और आयुष ने कांस्य पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में आर्यन प्रजापति स्वर्ण, कृष्णा वर्मा रजत और अभय कांस्य पदक विजेता बने। सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने स्वर्ण, कृष्णा ने रजत और आशीष सोनकर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

उद्घाटन समारोह
चैंपियनशिप का उद्घाटन सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज के अध्यक्ष श्री सुभाष खेड़िया और विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन चंदोला ने किया। इस अवसर पर श्री राहुल शुक्ला (सचिव, उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन), सौरभ गौर (सचिव, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ), श्री राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मो. जीशान, अनिल कुशवाहा, विजय जायसवाल, अचिंत्य अग्रवाल, सुधांशु आर्या, राहुल तिवारी, चंपा रमानी, अभिषेक जैन, सूरजभान, तपस्या गौतम, हिमांशु, अनमोल पाण्डेय, अभ्युदय शुक्ला, सौरभ कुमार, विराट आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
चैंपियनशिप का दूसरा दिन भी रोमांचक मुकाबलों से भरा रहने वाला है।