अंतर मंडलीय जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल टीम घोषित

 

 

  • ग्रीन पार्क में दो दिवसीय ट्रायल के बाद 18 खिलाड़ियों का चयन, मऊ में 1 से 8 अगस्त तक होगी प्रतियोगिता
  • खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से होगा आयोजन

 

कानपुर, 25 जुलाई।

खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से 1 से 8 अगस्त तक मऊ में आयोजित होने वाली अंतर मंडलीय जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम चयन के लिए 24 एवं 25 जुलाई को ग्रीन पार्क स्टेडियम में दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल के उपरांत फुटबॉल सचिव अजीत सिंह ने चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की।

चयनित टीम में गगन पाल, प्रशांत आर्य, कृष्ण यादव, तेजस दीप सिंह, हिमाल पटेल, अनन्य बाजपेयी, वैभव तिवारी, नैतिक, प्रियांशु, समर्थ गुरनानी, आयुष यादव, सक्षम पाल, उज्ज्वल पाल, हस्ती यादव, आहिल घावरी और उत्सव को स्थान दिया गया है।

आरक्षित खिलाड़ियों में आहान जखोदिया, कार्तिकेय दुवा, देवांश शुक्ला और हेमांग पाल शामिल हैं।

टीम के कोच के रूप में आसिफ इकबाल तथा टीम मैनेजर के रूप में अमित वर्मा जिम्मेदारी निभाएंगे।

चयन प्रक्रिया में सीनियर नेशनल खिलाड़ी आसिफ इकबाल, नेशनल खिलाड़ी शेख जावेद तथा ग्रीन पार्क के फुटबॉल प्रशिक्षक अमित वर्मा ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई।

चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया तथा उम्मीद जताई कि कानपुर मंडल की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।

Leave a Comment