गोल्डी मसाले इलेवन और स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आर्यन यादव और आदित्य शर्मा बने मैच के हीरो

 

कानपुर, 28 मई।

14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में गोल्डी मसाले इलेवन ने पीईआरएफ इलेवन को 5 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डी मसाले इलेवन ने 25 ओवर में 3 विकेट पर 174 रन बनाए। टीम के लिए आर्यन यादव ने तूफानी अंदाज में 72 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली, जबकि युवराज यादव ने 59 रन बनाकर बेहतरीन साथ निभाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीईआरएफ इलेवन की टीम 24.3 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। वेदांश ने 52 और आदित्य राज ने 65 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गोल्डी मसाले की ओर से अबुलफजल नकवी और अली राज खान ने शानदार गेंदबाजी की। आर्यन यादव को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन ने सोलोवायर यूके इलेवन को 8 विकेट से हराया। सोलोवायर यूके इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट पर 194 रन बनाए। विराट साहनी ने 62 और कृष सिंह ने 54 रन की शानदार पारियां खेलीं।

जवाब में स्वास्तिक इंटरनेशनल इलेवन ने मात्र 24.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 199 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आदित्य शर्मा ने 104 गेंदों पर नाबाद 115 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को शानदार जीत दिलाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment