- 13वीं नेशनल ओपन क्योरुगी एवं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, 12 खिलाड़ियों का दल करेगा प्रतिनिधित्व
- 29 से 31 मई तक हल्द्वानी में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के 12 खिलाड़ियों का चयन
कानपुर, 27 मई।
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 13वीं राष्ट्रीय ओपन क्योरुगी एवं पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के 12 खिलाड़ियों का दल हल्द्वानी के लिए रवाना होगा। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 से 31 मई 2026 तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हल्द्वानी (उत्तराखंड) में आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर के चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टीम में अथर्व, तेजस्वी, रिज़क, अनिरुद्ध, दिव्यांश, शिवशांत, अमृत्य, ऋषभ, आराध्या, श्रेष्ठ दीक्षित, अद्विका राणा और अद्विक विश्वकर्मा शामिल हैं। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है और टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव एवं अविनाश चंद्र द्विवेदी, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव प्रयाग सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोच कपिल दुबे और सतीश कुमार को भी खिलाड़ियों की तैयारी के लिए बधाई दी गई।
खेल प्रेमियों का मानना है कि कानपुर के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।