- केडीएमए क्रिकेट लीग में अनुज पाल, अमन भदौरिया, सागर शर्मा, साहिल वर्मा और अविनाश ने दिखाया दमदार प्रदर्शन
कानपुर, 28 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में कानपुर साउथ एवं फ्रेंड्स यूनियन ने शानदार जीत दर्ज की। पी०ए०सी० मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर साउथ ने ओलम्पिक रजि० को 9 विकेट से हराया, जबकि राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फ्रेंड्स यूनियन ने इलेवन स्टार को 176 रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पी०ए०सी० मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओलम्पिक रजि० की टीम 31.2 ओवर में मात्र 96 रन पर सिमट गई। यश अरोड़ा ने 23 रन बनाए। कानपुर साउथ की ओर से अनुज पाल ने 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जबकि अमन भदौरिया ने 1 विकेट लिया। जवाब में कानपुर साउथ ने 12.3 ओवर में 1 विकेट पर 99 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमन भदौरिया ने नाबाद 38 रन तथा सागर शर्मा ने तेजतर्रार पारी खेली। ओलम्पिक की ओर से जेबान अंसारी को एकमात्र विकेट मिला।
दूसरे मैच में राहुल सप्रू मैदान पर फ्रेंड्स यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट पर 277 रन बनाए। साहिल वर्मा ने नाबाद 67 रन, सोनू यादव ने 50 रन तथा हर्ष मिश्रा ने 44 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। इलेवन स्टार की ओर से देवांश दुबे ने 42 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्टार की टीम 28.4 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्नव सिंह ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। फ्रेंड्स यूनियन की ओर से अविनाश ने 25 रन देकर 3 विकेट तथा आदित्य सिंह ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए।
यह जानकारी कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।