प्राथमिक विद्यालय म्योर रोड में प्रतिभाओं का सम्मान, स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन

 

 

  • इंटर-स्कूल टैलेंट हंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, शिक्षकों और छात्रों में उत्साह
  • मुख्य अतिथि लखनलाल ओमर ने किया पुरस्कार वितरण, छावनी परिषद विद्यालयों की रही गरिमामयी सहभागिता

 

कानपुर, 19 मई।

प्राथमिक विद्यालय, म्योर रोड, कैंट कानपुर में रविवार को इंटर-स्कूल टैलेंट हंट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन भी मुख्य अतिथि श्री लखनलाल ओमर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विनीता पांडेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्मृति-चिह्न भेंट कर किया। वहीं सहायक अध्यापक श्री ओम प्रकाश एवं श्री आशीष कुमार ने शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष कुमार ने प्रभावशाली ढंग से किया।

समारोह में छावनी परिषद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्रीमती श्रुति कीर्ति दीक्षित, श्रीमती अन्नपूर्णा शुक्ला, नवनीता श्रीवास्तव, सुप्रिया यादव, निशांत यादव, सत्येन्द्र यादव, प्रशांत कुमार, मुकेश नाग, विवेक दीक्षित, सौरभ सिंह, इंदरप्रीत, राखी, सत्यम शुक्ला, तुलिका निगम एवं नूर नगीना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापिका द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और प्रतिभा निखारने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Comment