पूना ग्रांड टूर अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में आरके गुप्ता और किरण पाल सिंह करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • 19 से 23 जनवरी 2026 तक पूना में होगी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता
  • सीएफआई ने यूपी साइक्लिंग एसोसिएशन के महासचिव आर.के. गुप्ता को किया डेलीगेट नामित
  • मेरठ के एनआईएस कोच किरण पाल सिंह को पायलट की जिम्मेदारी

 

कानपुर, 16 जनवरी।

19 से 23 जनवरी 2026 तक पूना में आयोजित होने वाली पूना ग्रांड टूर अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता के लिए साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) द्वारा उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री आर.के. गुप्ता को डेलीगेट के रूप में नामित किया गया है।

इसके साथ ही मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एनआईएस कोच श्री किरण पाल सिंह को उक्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पायलट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भी साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा की गई है।

उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से एसोसिएशन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment