प्रिंस के ऑलराउंड खेल से गांधीग्राम की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • प्रिंस यादव के ऑलराउंड प्रदर्शन से तिलक सोसायटी 6 विकेट से पराजित, निखिल कटियार ने भी बनाए नाबाद 81 रन

 

कानपुर, 26 मई। 

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत पी०ए०सी० मैदान पर खेले गए मुकाबले में गांधीग्राम ने तिलक सोसायटी को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। जीत में प्रिंस यादव और निखिल कटियार ने अहम भूमिका निभाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक सोसायटी ने निर्धारित 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम की ओर से गौरख अग्निहोत्री ने 65, सुदेश यादव ने 39 एवं अंजुल मिश्रा ने 25 रन बनाए। गांधीग्राम की ओर से प्रिंस यादव ने 23 रन देकर 2 विकेट तथा आर्यन पाल ने 28 रन पर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांधीग्राम की टीम ने 23.4 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रिंस यादव ने तेजतर्रार 66 रन बनाए, जबकि निखिल कटियार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिलाई। तिलक सोसायटी की ओर से विशेष तिवारी ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए।

गांधीग्राम ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और 6 विकेट से यादगार जीत हासिल की।

Leave a Comment