- ग्रीन पार्क स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी रैली, महिला खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
कानपुर, 27 मई।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर 7 जून 2026 को कानपुर नगर में “अस्मिता वूमेन साइक्लिंग लीग” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम के गेट नंबर-10 के अंदर सुबह 6:30 बजे से किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य साइकिल रैली भी निकाली जाएगी। यह रैली ग्रीन पार्क स्टेडियम गेट नंबर-10 से प्रारंभ होकर ग्रीन पार्क चौराहा, स्टॉक एक्सचेंज, हडर्ड स्कूल, डेकाथलॉन और डीएवी इंटर कॉलेज होते हुए पुनः ग्रीन पार्क स्टेडियम गेट नंबर-10 पर समाप्त होगी। रैली का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और साइकिलिंग के प्रति जागरूक करना है।

रैली के समापन के बाद अस्मिता वूमेन साइक्लिंग लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। आयोजन के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेरिट सर्टिफिकेट एवं मेडल वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट मिलेगा। यही नहीं, सभी प्रतिभागियों को टीशर्ट, टी, स्नैक्स और पानी की बोतल भी मिलेगी।
आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों को सुबह 5:30 बजे तक आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्यक्रम समय पर प्रारंभ किया जा सके।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके तुरंत अपना रस्ट्रेिशन पूरा करें-
https://fitindia.gov.in/world-bicycle-day
नोटः सीटें सीमित है, इसलिए बिना देर किए आज ही अपनी सीट सुरक्षित करे और इस स्वस्थ मुहिम का हिस्सा बनें।