केआर एजुकेशन सेंटर को हराकर हरमिलाप स्कूल बना वॉलीबॉल चैंपियन

 

 

 

  • कानपुर सहोदय स्कूल इंटर स्कूल ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट (गर्ल्स) का समापन, फाइनल में 2-0 से दर्ज की जीत
  • डीपीएस बर्रा और यूपी किराना स्कूल संयुक्त रूप से रहे तीसरे स्थान पर

 

कानपुर, 4 नवंबर।

श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कानपुर सहोदय स्कूल इंटर स्कूल ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट (गर्ल्स) 2026 का बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, दमदार सर्विस और बेहतरीन टीम समन्वय का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में हरमिलाप स्कूल ने केआर एजुकेशन सेंटर को 2-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

सेमीफाइनल में हरमिलाप और केआर एजुकेशन सेंटर ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में यूपी किराना स्कूल और हरमिलाप स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरमिलाप स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में केआर एजुकेशन सेंटर और डीपीएस स्कूल बर्रा की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में केआर एजुकेशन सेंटर ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में हरमिलाप स्कूल का शानदार प्रदर्शन

खिताबी मुकाबला हरमिलाप स्कूल और केआर एजुकेशन सेंटर के बीच खेला गया। हरमिलाप स्कूल की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए दोनों सेट अपने नाम किए और 2-0 से जीत हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। केआर एजुकेशन सेंटर को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं डीपीएस स्कूल बर्रा और यूपी किराना स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत

समापन समारोह में स्कूल के चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, मैनेजर एवं सचिव विजय लक्ष्मी शर्मा, डायरेक्टर अक्षत भट्ट और असिस्टेंट डायरेक्टर अर्चित भट्ट ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. राखी सिंह भी उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

शिक्षकों के प्रयासों से सफल हुआ आयोजन

पूरे टूर्नामेंट का सफल आयोजन स्कूल के खेलकूद अध्यापक प्रदीप कुमार यादव, सत्येंद्र नाथ शर्मा, राधे मोहन सक्सेना, पूनम गुप्ता, नीरज सिंह एवं अन्य शिक्षकों के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

Leave a Comment