- लखनऊ में आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण सहित 13 पदक किए अपने नाम
कानपुर, 4 नवंबर।
लखनऊ में 2 और 3 नवंबर को आयोजित रणभूमि संकल्प से विजय तक इंटर स्कूल जूडो चैंपियनशिप में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच), कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में 31 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें टीएसएच के 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए कुल 13 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में टीएसएच की सांन्वी ने स्वर्ण और हार्दिक ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, ईडब्ल्यूएस वर्ग के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अंश गुप्ता, वीर कुमार, अवनी, लक्ष्मी कश्यप और सृष्टि शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीते। अनुराग कुमार ने रजत पदक हासिल किया, जबकि आदित्य राज तिवारी, अंशुमान तिवारी, वरुण, शारा खान और अल्शिफा ने कांस्य पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।