निशा और शिबू के दम पर के०सी०ए० रेड एकादश विजयी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग: निशा वर्मा का ऑलराउंड खेल और शिबू सिंह पाल की नाबाद अर्धशतकीय पारी से रेड ने 7 विकेट से दर्ज की जीत

 

कानपुर 12 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में के०सी०ए० रेड एकादश ने के०सी०ए० येलो एकादश को 7 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए के०सी०ए० येलो एकादश ने 31.2 ओवरों में 9 विकेट पर 119 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्धी सिंह ने 33 रन बनाए और गेंदबाजी में 20 रन देकर 1 विकेट भी लिया। आनन्दी कश्यप ने 21 रनों का योगदान दिया। रेड की ओर से निशा वर्मा ने 16 रन देकर 3 विकेट तथा दीक्षा कटियार ने 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए के०सी०ए० रेड एकादश ने 21.2 ओवरों में 3 विकेट पर 122 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिबू सिंह पाल ने शानदार नाबाद 53 रनों की पारी खेली, जबकि सिया त्रिपाठी ने 22 रन बनाए। निशा वर्मा ने 18 रन नाबाद बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। येलो की ओर से अनुष्का दास और सिद्धी सिंह को 1-1 विकेट मिला।

निशा वर्मा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Comment