क्रिक आई-टी और यशराज क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग में रोमांचक मुकाबले
  • क्रिक आई-टी ने 10 विकेट से और यशराज एकेडमी ने 41 रनों से दर्ज की प्रभावशाली जीत

 

कानपुर 12 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी और यशराज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

पहला मैच (मैदान – कानपुर साउथ-बी):

जी०डी०एस० क्रिकेट एकेडमी की टीम 15.4 ओवरों में मात्र 35 रन पर ऑलआउट हो गई। क्रिक आई-टी की ओर से युवराज सिंह ने 7 रन देकर 4 विकेट, सम्राट सिंह चंदेल ने 6 रन देकर 3 विकेट और नमन त्रिवेदी ने 11 रन देकर 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

जवाब में क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी ने बिना कोई विकेट खोए 4.4 ओवरों में 39 रन बनाकर 10 विकेट से आसान जीत दर्ज की। सम्राट सिंह चंदेल ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली।

दूसरा मैच (मैदान – आर०पी०सी०ए०):

यशराज क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवरों में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। संदीप पाल ने नाबाद 80 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अनिकेत राजपूत ने 14 रन का योगदान दिया। कानपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से आकाश कुमार ने 7 रन देकर 2 विकेट और प्रखर अवस्थी ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर क्रिकेट एकेडमी 27 ओवरों में 9 विकेट पर 94 रन ही बना सकी। अक्षतराज ने 32 और शिवांश सिंह ने 15 रन बनाए। यशराज क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रांजुल यादव ने 6 रन देकर 2 विकेट और आरव ने 1 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

इस प्रकार यशराज क्रिकेट एकेडमी ने 41 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

Leave a Comment