- भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी का विधि-विधान से हुआ पूजन, खेल मैदानों पर विद्यार्थियों ने प्रज्वलित किए दीप, भारतीय संस्कृति और खेल भावना का दिखा संगम
कानपुर, 7 नवंबर।
सीएचएस स्पोर्ट्स हब में दीपावली का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं माता लक्ष्मी के विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। इस दौरान सुख-समृद्धि, बुद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

खेल मैदानों पर दीपों से जगमगाया परिसर
पूजन के बाद विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स हब के विभिन्न खेल मैदानों पर दीप प्रज्वलित किए। बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन और स्केटिंग ग्राउंड पर जलते दीपों ने पूरे परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया। खेल गतिविधियों के बीच दीपोत्सव का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।

पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिया आशीर्वाद
इस अवसर पर श्री चौधरी सुखराम सिंह यादव (पूर्व सांसद एवं संस्थापक, सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन), श्रीमती नीता सिंह (संरक्षिका, सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन), श्री चौधरी मोहित यादव (अध्यक्ष, सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन) एवं श्रीमती श्रुतिका मोहित यादव (उपाध्यक्ष, सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन) ने विद्यार्थियों को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख और समृद्धि की मंगलकामना की।
संस्कृति और खेल भावना का दिया संदेश
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें एकता, सकारात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। इस दौरान Cultural Activities, Traditional Values, Sportsmanship और Team Spirit का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम का समापन सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देने और सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता की कामना के साथ हुआ। इस अवसर पर सीएचएस स्पोर्ट्स हब परिवार ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।