कानपुर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने किया दीप प्रज्ज्वलन, खेल जगत में दिया एकता का संदेश

 

 

 

  • दीपावली पर बिशप वेस्टकॉट स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सुख-समृद्धि की कामना की

 

कानपुर, 7 नवंबर।

दीपावली के पावन पर्व पर कानपुर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से बिशप वेस्टकॉट स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दीप जलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

दीपों की रोशनी से जगमगाया बास्केटबॉल कोर्ट

कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह, गोविंद सिंह, स्वाति चक्रवर्ती, प्रत्यक्ष श्रीवास्तव एवं यशजीत चक्रवर्ती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का उत्सव मनाया। आयोजन के माध्यम से खेल जगत में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

Leave a Comment