कियान, दक्ष जैन और आर्यन यादव बने विजेता

 

 

  • सीईएसई नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट संपन्न

 

कानपुर, 21 मई

सीईएसई नॉर्थ जोन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम दिन डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइन और महाराणा प्रताप एजुकेशन सेंटर इंद्रपुरी के संयुक्त तत्वावधान में बालक वर्ग के अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

अंडर-14 वर्ग में कियान सावलानी (शिलिंग हाउस) ने देवांग सोमानी (सेठ आनंदराम जयपुरिया) को कड़े मुकाबले में 11-9, 5-11, 11-3 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

अंडर-17 वर्ग में दक्ष जैन (सेठ आनंदराम जयपुरिया) ने अपने ही विद्यालय के अवि गुप्ता को 11-9, 12-10 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया।

अंडर-19 वर्ग में आर्यन यादव (डॉ. वीरेंद्र स्वरूप सिविल लाइन) ने सात्विक कपूर (सेठ आनंदराम जयपुरिया) को 11-4, 11-8 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पुरस्कार वितरण विद्यालय की प्रधानाचार्याएँ श्रीमती निर्मला जोसफ एवं श्रीमती जसदीप भट्टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सौरभ श्रीवास्तव, संजय टंडन, पूजा कपूर, सौम्या त्रिवेदी, शमी, अमित राजपूत, पी.सी. सर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

परिणाम 

अंडर-14 बालक वर्ग:

  • 1. कियान सावलानी (शिलिंग हाउस)
  • 2. देवांग सोमानी (सेठ आनंदराम जयपुरिया)
  • 3. यजत कपूर (शिलिंग हाउस)
  • 4. दैविक सिंघल (सेठ आनंदराम जयपुरिया)
  • 5. परिचित गुप्ता (शिलिंग हाउस)

अंडर-17 बालक वर्ग:

  • 1. दक्ष जैन (सेठ आनंदराम जयपुरिया)
  • 2. अवि गुप्ता (सेठ आनंदराम जयपुरिया)
  • 3. मोहम्मद इरशाद (डॉ. वीरेंद्र स्वरूप सिविल लाइन)
  • 4. सात्विक पांडेय (शिलिंग हाउस)
  • 5. शुभ अग्रवाल (डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)

अंडर-19 बालक वर्ग:

  • 1. आर्यन यादव (डॉ. वीरेंद्र स्वरूप सिविल लाइन)
  • 2. सात्विक कपूर (सेठ आनंदराम जयपुरिया)
  • 3. निसब सिंह (डॉ. वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी)
  • 4. मोहम्मद फाजिल (डॉ. वीरेंद्र स्वरूप सिविल लाइन)
  • 5. मिलिंद यादव (शिलिंग हाउस)

Leave a Comment