- वीएसएसडी मैदान पर टीम ई और टीम डी के बीच मुकाबला, नौ खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा सराहनीय
कानपुर, 12 नवम्बर।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के सत्र 2026-27 के अंडर-14 चयन प्रक्रिया के तहत वीएसएसडी मैदान पर टीम ई और टीम डी के बीच ट्रायल मैच खेला गया। मुकाबले में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
नौ खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के अवैतनिक सचिव दिनेश कुमार कटियार ने बताया कि ट्रायल मैच में उत्कर्ष यादव, विराट महेश्वरी, अर्पित रे, अनंत शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, कार्तिक शुक्ला, अक्षत राज, तेजस ठाकुर और रुद्र कुमार सिंह ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इन खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अच्छा प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि अंडर-14 ट्रायल मैचों का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे के चयन के लिए अवसर प्रदान करना है।