दिल्ली पब्लिक स्कूल, बर्रा की बेटियों ने ताइक्वांडो में मनवाया लोहा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • वंशिका को स्वर्ण, पलक को कांस्य पदक, देहरादून में करेंगी यूपी का प्रतिनिधित्व

 

कानपुर, 21 मई।

गोमतीनगर स्थित माडन एकेडमी में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ताइक्वांडो ऑफिशियल चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल, बर्रा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।

वंशिका को स्वर्ण, पलक को कांस्य पदक

यह प्रतियोगिता 16 मई से 18 मई तक चली, जिसमें कैडेट गर्ल्स वर्ग के अंडर-41 किग्रा भार वर्ग में वंशिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जूनियर गर्ल्स वर्ग के अंडर-46 किग्रा भार वर्ग में पलक सरोज ने कांस्य पदक हासिल किया।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व

स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्रा वंशिका सिंह अब देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

प्रधानाचार्या और कोच ने दी बधाई

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जयंती मित्रा ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं कोच सतीश कुमार ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन को इस उपलब्धि का आधार बताया।

Leave a Comment