- क्लब ट्रांसफर के लिए 21 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन, इसके बाद लगेगा विलंब शुल्क
कानपुर, 17 अगस्त।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जो खिलाड़ी अपना क्लब स्थानांतरण (ट्रांसफर) करवाना चाहते हैं, वे केसीए के चुन्नीगंज स्थित कार्यालय से प्रातः 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक निर्धारित फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
खिलाड़ियों को निर्धारित शुल्क के साथ अपना फार्म 21 अगस्त तक जमा करना होगा। सचिव ने स्पष्ट किया कि क्लब स्थानांतरण के लिए 21 अगस्त अंतिम तिथि है। इसके बाद आवेदन विलंब शुल्क के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे। खिलाड़ियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।