- 70वीं जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में करीब 50 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
- अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
कानपुर, 18 अगस्त।
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर में मंगलवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 50 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
अंडर-14 में शिक्षा निकेतन का दबदबा
अंडर-14 वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिवम ने 35 किग्रा, बालकृष्ण ने 38 किग्रा, गोपाल ने 44 किग्रा और अश्वनी ने 48 किग्रा भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
अंडर-17 में घाटमपुर और शिक्षा निकेतन के खिलाड़ियों का प्रदर्शन
अंडर-17 वर्ग में जीतू (48 किग्रा) ने घाटमपुर की ओर से जीत दर्ज की। वहीं शिक्षा निकेतन के सुधांशु (45 किग्रा) और सक्षम (51 किग्रा) अपने-अपने भार वर्ग में विजेता रहे।
अंडर-19 में आयुष और अजय ने जीते खिताब
अंडर-19 वर्ग में घाटमपुर के आयुष ने 57 किग्रा भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के अजय ने 70 किग्रा भार वर्ग में जीत दर्ज की।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर भावना शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजन सचिव आशीष शुक्ला, शिवसेवक, क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश, पूर्व सचिव एनपी सिंह, विनोद यादव, अमित तिवारी, नीता त्रिपाठी, साउद अली, अजीत सिंह और हरिकिशन सहित अन्य लोगों की भूमिका रही। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह ने आभार व्यक्त किया।