रोमांचक मैच में एक विकेट की जीत के साथ फ्रेन्डस स्पोर्टिंग फाइनल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

कानपुर, 17 फरवरी। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं पैरामाउण्ट क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रथम राधा देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता’ में शनिवार को पाालिका मैदान पर खेले गये सेमीफाइनल मैच मे फ्रेन्डस स्पोर्टिंग ने राहुल (13 रन पर 3), नीरज यादव (24 रन पर 3 विकेट), वैभव मेहरोत्रा (36 रन), मो० आमिर (27 रन) एवं हर्ष राजावत (23 रन) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत काउण्टी क्लब को कडे संघर्ष के बाद 1 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। 

काउण्टी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए। आदर्श सिंह ने 38 एवं वंसुल ने 30 रन बनाए। राहुल ने 13 पर 3, नीरज यादव ने 24 पर 3 एवं भरत पाण्डे ने 29 रन पर 2 विकेट लिए। जवाब में कड़े संघर्ष के बाद फ्रेन्डस स्पाँटिंग ने 33.3 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज की। वैभव मेहरोत्रा ने 36, मो0 आमिर ने 27, हर्ष राजावत ने 23 एवं निर्देश ने 21 रन बनते। अवधेश त्रिपाठी ने 27 पर 3, वंसुल ने 28 पर 3 एवं आदित्य ने 9 रन पर 2 विकेट झटके। 

 

Leave a Comment