जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के रजिस्ट्रेशन बंद, 8 मई से ट्रायल शुरू

 

 

 

  • प्रदेशभर से 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, कानपुर साउथ मैदान पर तीन दिन चलेंगे ट्रायल

 

कानपुर, 6 मई।

केसीए के तत्वाधान में जेएनटी संस्था द्वारा आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इस वर्ष प्रतियोगिता को लेकर बच्चों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। प्रदेश के करीब 70 जिलों से कुल 1014 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जो इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है।

कानपुर से सबसे ज्यादा खिलाड़ी

रजिस्ट्रेशन आंकड़ों के अनुसार कानपुर से सर्वाधिक 534 खिलाड़ियों ने भागीदारी दर्ज कराई है। इसके अलावा लखनऊ से 159, उन्नाव से 54, वाराणसी से 43, फतेहपुर से 19, बांदा से 15, झांसी से 13 और गाजीपुर से 9 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। अन्य जिलों जैसे चित्रकूट, अलीगढ़, गोरखपुर, पीलीभीत, बरेली, अमरोहा और लालगंज से भी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अन्य राज्यों से भी भागीदारी

इस वर्ष प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार के गया, गरवा, सिवान और दिल्ली से भी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि जेएनटी लीग अब क्षेत्रीय स्तर से आगे बढ़कर इंटर-स्टेट स्तर पर पहचान बना रही है।

8 से 10 मई तक होंगे ट्रायल

संस्था के सचिव संजय शुक्ला के अनुसार खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 8 मई से 10 मई तक आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल कानपुर साउथ मैदान, किदवई नगर में प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर लगभग 50 प्रतिशत खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेते हैं।

बैच वितरण प्रक्रिया पूरी

संजय शुक्ला ने जानकारी दी कि स्थानीय खिलाड़ियों के लिए बैच वितरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि नगर के बाहर से आने वाले खिलाड़ी ट्रायल के दौरान ही अपना बैच प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Comment