200 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, आज भी होगी प्रतिभा की परख

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • प्रथम संदेश फाउंडेशन अंडर-19 टी-20 प्रतियोगिता

 

कानपुर, 30 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध एवं आरवीएस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन अंडर-19 टी-20 दिन/रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजित ट्रायल के पहले दिन राहुल सप्रू मैदान, शुक्लागंज में लगभग 200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान केसीए चयनकर्ता इंदरपाल सिंह एवं पीएस नेगी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से अवलोकन कर उनकी प्रतिभा को परखा। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

आयोजन सचिव अजीत सिंह ने बताया कि शेष खिलाड़ियों के ट्रायल रविवार, 31 मई को आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद प्रतियोगिता के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Leave a Comment