‘श्री रागेन्द्र स्वरूप इनफर्नो 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता’ का शानदार आगाज

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • 47 टीमों की भागीदारी, अंडर-19 और ओपन वर्ग के मुकाबलों में दिखा युवा खिलाड़ियों का उत्साह

 

कानपुर, 30 मई।

कानपुर जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित ‘श्री रागेन्द्र स्वरूप इनफर्नो 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता’ का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा मंडल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, सचिव सुशील चंद्र, कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला, विनय पाण्डेय, विनोद गुप्ता तथा प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक विपिन सोनकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता दल को प्रतिष्ठित ‘श्री रागेंद्र स्वरूप कप’ प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता अंडर-19 एवं ओपन ग्रुप के बालक और बालिका वर्ग में आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 47 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

अंडर-19 बालिका वर्ग के उद्घाटन मैच में ओजी हूपेर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्लेम्स को 8-2 से पराजित किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के पहले मुकाबले में एयर बोव्लेर्स ने एंटिटी हूपेर्स को बेहद रोमांचक संघर्ष में 5-4 से शिकस्त देकर विजयी शुरुआत की।

कार्यक्रम में करिश्मा अग्रवाल, स्पर्श, अदब, युवराज राज, सौरभ समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा और जिले में बास्केटबॉल खेल को नई दिशा प्राप्त होगी।

Leave a Comment