आयुष के ऑलराउंड प्रदर्शन से जेबी फाइटर्स की विजयी शुरुआत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज
  • विहान चंद्रा के अर्धशतक पर भारी पड़ी अर्णव की कप्तानी पारी, आयुष बने मैन ऑफ द मैच

 

कानपुर, 31 मई।

ए.एस. क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में जेबी फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर टाइटंस को 38 रनों से पराजित कर लीग में पूर्ण अंक हासिल किए। कप्तान अर्णव वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेबी फाइटर्स ने निर्धारित 25 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। कप्तान अर्णव वर्मा ने जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, जबकि आयुष ने 26 रनों का योगदान दिया। कानपुर टाइटंस की ओर से यश दीक्षित ने दो विकेट हासिल किए।

मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न किया गया भेंट।

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर टाइटंस की टीम 25 ओवर में 122 रन ही बना सकी। टीम की ओर से विहान चंद्रा ने संघर्षपूर्ण नाबाद 56 रन बनाए, जबकि पार्थ शुक्ला ने 17 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जेबी फाइटर्स के लिए आयुष और अंश ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अमीषा ने एक विकेट हासिल किया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पॉलिकेयर के आर्यन पाठक ने स्वर्गीय आनंद राव पाटिल के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर प्रमोद पाटिल, पूजा पाटिल, सर्वेश तिवारी, विकास सिंह, आदित्य गर्ग, पंकज शुक्ल, निलेश दूसेजा, पंकज अग्रवाल, आदित्य चौरसिया, अपूर्वा सिंह, रोहित, प्रिंस, नैतिक शुक्ला, रितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट का अगला मुकाबला रविवार सुबह 6 बजे से आइन्स इंडिया और मेहरोत्रा डेंटल के बीच खेला जाएगा।

Leave a Comment