- मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग क्लब की पहल, छात्रों को तनाव मुक्ति और सकारात्मक जीवन का संदेश
कानपुर, 2 मई।
विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म (VSSD) कॉलेज, कानपुर में मानसिक स्वास्थ्य एंड वेल-बीइंग क्लब के तत्वावधान में एकदिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सचिव श्रीमती नीतू सिंह (CA) के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सम्पन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ध्यान के लाभों पर प्राचार्या ने डाला प्रकाश
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने ध्यान के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि नियमित ध्यान मानसिक शांति, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाने में सहायक होता है। उन्होंने कहा कि यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने के साथ-साथ सकारात्मक सोच और कार्यक्षमता को भी विकसित करता है।
विशेषज्ञों ने साझा किए ध्यान और तनाव प्रबंधन के उपाय
डायरेक्टर डॉ. अंशु सिंह सेंगर ने ध्यान के विभिन्न प्रकारों की विस्तृत जानकारी दी, वहीं डॉ. विपेंद्र सिंह परमार ने तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्री दीपक मिश्रा (प्रेसिडेंट, YAI), श्री महेश चंद्र झा, श्रीमती शशि रानी पाल और श्री हिमांशु तिवारी सहित कई शिक्षकों की उपस्थिति रही।
सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ जीवन का संदेश
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर का उद्देश्य लोगों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। डॉ. विपेंद्र सिंह परमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सामूहिक एकता को बढ़ावा देते हैं।
संयोजक डॉ. अमिताभ तिवारी ने किया संचालन
कार्यक्रम का संचालन मानसिक स्वास्थ्य एवं वेल-बीइंग क्लब के संयोजक डॉ. अमिताभ तिवारी द्वारा किया गया। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।