आज अम्पायरिंग एवं स्कोरिंग परीक्षा आवेदन का अंतिम अवसर

 

 

  • केवल कानपुर के निवासी अभ्यर्थी ही परीक्षा में हो सकेंगे शामिल
  • केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज में शाम 7:30 बजे तक जमा किए जा सकते हैं आवेदन पत्र

 

कानपुर, 24 जुलाई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन (केसीए) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अम्पायरिंग एवं स्कोरिंग परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आज, 24 जुलाई है। इच्छुक अभ्यर्थी केसीए कार्यालय, चुन्नीगंज पहुंचकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

एसोसियेशन के अनुसार परीक्षा के आवेदन पत्र केसीए कार्यालय से प्रतिदिन प्रातः 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के तहत केवल कानपुर जनपद के निवासी अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में प्रतिभाग करने के पात्र होंगे।

केसीए ने इच्छुक अम्पायर एवं स्कोरर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आज ही अपना आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Comment