एमयूसी क्लब के तेज गेंदबाज सौरभ झा का यूपी टी20 लीग ऑक्शन के लिए चयन

 

 

 

  • यूपी टी20 लीग ऑक्शन, स्पीड हंट ट्रायल में 138 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर बटोरी थी सुर्खियां

 

कानपुर, 23 जुलाई।

एमयूसी क्लब के होनहार तेज गेंदबाज सौरभ झा का चयन उत्तर प्रदेश टी20 लीग के आगामी ऑक्शन के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से एमयूसी क्लब, खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सौरभ को उत्तर प्रदेश के उभरते तेज गेंदबाजों में माना जा रहा है।

स्पीड हंट ट्रायल में बने थे कानपुर के सबसे तेज गेंदबाज

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित स्पीड हंट ट्रायल में सौरभ झा ने 138 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर कानपुर के सबसे तेज गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था। उनके इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यूपी टी20 लीग ऑक्शन के लिए चुना गया है।

क्लब ने दी शुभकामनाएं

सौरभ की इस उपलब्धि पर एमयूसी क्लब के कोच हर्षित शुक्ला, क्लब के अध्यक्ष ए.के. द्विवेदी, देवाशीष वर्मा, मोहित शुक्ला, ऋषभ गौर तथा अकादमी के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि सौरभ आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए क्लब, कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

सौरभ झा का यूपी टी20 लीग ऑक्शन तक पहुंचना शहर के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Leave a Comment