- कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- विभिन्न बेल्ट वर्गों में खिलाड़ियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान
कानपुर, 6 सितंबर ।
कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को द एथलीट्स फोर्ज अकैडमी के प्रांगण में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। टेस्ट में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
परीक्षा का पर्यवेक्षण कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ खिलाड़ी अविनाश चंद्र द्विवेदी और राम गोपाल बाजपेई की देखरेख में हुआ। खिलाड़ियों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया।

व्हाइट बेल्ट वर्ग
व्हाइट बेल्ट में करम वीर गुप्ता, अविका चौरसिया, सेआरोही, अन्या कटियार, प्रेरणा दिवाकर, साध्य पांडे, अर्पित भाटिया और कनिष्क सिंह सिसोदिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। उत्कर्ष दुबे, रेयांश अवस्थी, आंशिक बिंद, दीपांशी पाल, लम कशिश, लवली गुप्ता और प्रेमिका अग्निहोत्री द्वितीय रहे। श्रेया मिश्रा और अर्पित भाटिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
येलो और ग्रीन बेल्ट में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन
येलो बेल्ट में विहा द्विवेदी, विहान द्विवेदी, आदवी सिंह गौड़, प्रत्युषा रावत, अधिराज पांडे, दिशानी और अन्य पटेल प्रथम रहे। उत्कर्ष मिश्रा, आदिश्री पांडे और अविका प्रकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आरव शर्मा तृतीय रहे।
ग्रीन बेल्ट में तेजश्वी कमल, ऐश्वर्यवराज और काशवी जायसवाल प्रथम, अंश पांडे, पूर्वी पटेल और इवांका पाठक द्वितीय तथा विवान ठाकुर और अग्रिम सचान तृतीय रहे।
ग्रीन प्रथम और ब्लू बेल्ट वर्ग में भी उत्साह
ग्रीन बेल्ट प्रथम में आराध्या शर्मा, दृश्य पाठक, विश्व प्रखर और आरोही प्रथम, श्लोक सिंह द्वितीय तथा वरलिका द्विवेदी और आराध्या राय तृतीय रहे।
ब्लू बेल्ट में आगमन श्रीवास्तव प्रथम, श्रेया सिंह द्वितीय और अनजाने राय तृतीय रहे। ब्लू बेल्ट प्रथम वर्ग में अनंत कुमार प्रथम, अद्विक सिंह द्वितीय और गौरी सचान तृतीय स्थान पर रहे।
रेड बेल्ट में दो खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान
रेड बेल्ट वर्ग में शिवा सोनकर और अनिक पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन ताइक्वांडो प्रशिक्षक आयुष मिश्रा ने किया। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से एग्जामिनर वकील अहमद और धर्मेश कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा पंजीकृत संस्थाओं से सत्येंद्र सिंह यादव, रोहित गुप्ता, शिल्पी बाजपेई, रवि सोनकर, अरुण सोनक, केशव नारायण गुप्ता, अंजू गुप्ता और निलेश मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Taekwondo, Color Belt Test, Belt Promotion Test, Kanpur Taekwondo Association, The Athletes Forge Academy, Martial Arts, Taekwondo Training, Sports, Kanpur, Players, Belt Examination, Young Athletes