- अंडर-13 कैडेट बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल तक पहुंचकर हासिल किया दूसरा स्थान
कानपुर, 6 सितंबर।
आगरा में आयोजित तीसरी राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के एकेडमिक मेंबर अधिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 कैडेट बालक वर्ग में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में अधिराज ने अपने मुकाबलों में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल में कड़े संघर्ष के बाद रजत पर कब्जा
फाइनल मुकाबले में अधिराज ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए प्रतिद्वंद्वी को कड़ी चुनौती दी। हालांकि, रोमांचक मुकाबले के बाद उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में Silver Medal अपने नाम किया।
मेहनत और समर्पण का मिला पुरस्कार
अधिराज की उपलब्धि पर टीएसएच प्रबंधन, प्रशिक्षकों और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। टीएसएच प्रबंधन ने कहा कि अधिराज की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। संस्थान की ओर से उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की गई।