पूर्वांचल विश्विद्यालय ने जीती सेंट्रल जोन विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता

 

  • फाइनल मुकाबले में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर को 129 रनों से हराया
  • पूर्वांचल विश्विद्यालय के लिए त्रिपुरेश ने खेली 130 रन की महत्वपूर्ण पारी

कानपुर, 26 फरवरी। सेंट्रल जोन विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के आठवे दिन खिताबी मुकाबले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर को 129 रनों से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।

फ़ाइनल मुकाबले में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट खो कर 289 रन बनाए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम की ओर से त्रिपुरेश ने 130 रन की महत्त्वपूर्ण पारी खेली। इसी के जवाब में विश्वविद्यालय कानपुर की टीम 31.1 ओवर में 10 विकेट खो कर 160 रन बना सकी। मैन ऑफ़ द मैच का खिताब त्रिपुरेश को मिला, जबकि उन्हें बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ़ द सीरीज भी चुना गया। बेस्ट बॉलर के लिए शुभ शर्मा को चुना गया। इसके साथ इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी एवं चतुर्थ स्थान पर आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर रही।

Leave a Comment