अमन चौरसिया बने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो टीम के कोच

 

 

  • कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की आम सभा में दी गई बधाई, जयपुर में 1 से 5 दिसंबर तक होगी प्रतियोगिता

 

कानपुर, 29 नवंबर।

कानपुर के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है कि कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अमन चौरसिया को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कोच नियुक्त किया गया है। यह प्रतियोगिता 1 से 5 दिसंबर 2026 तक विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर में आयोजित होगी। इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शनिवार को क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज में कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की आम सभा आयोजित की गई। इसमें आगामी इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता और जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन, खिलाड़ियों की भागीदारी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

### खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए करेंगे तैयार

सभा के उपरांत पदाधिकारियों ने अमन चौरसिया को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कोच की जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कहा कि इस तरह की उपलब्धियां कानपुर में ताइक्वांडो खेल को नई पहचान देने के साथ युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेंगी।

### ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, अविनाश चंद्र द्विवेदी, बलराम यादव, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, प्रयाग सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, राम गोपाल बाजपेई, धर्मेश कुमार, आयुष मिश्रा, शिल्पी बाजपेई, अरुण सोनकर, पवन सूर्यवंशी, वकील अहमद, कपिल दुबे, अतुल दुबे, अपर्णा दुबे, दीक्षा निगम, दीक्षा साहू और रोहित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment