पुनीत के शानदार शतक से ओलम्पिक क्लब फाइनल में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • अनिल रावत स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में रोलैण्ड क्लब को 42 रन से हराया, पुनीत पाल बने मैन ऑफ द मैच

 

कानपुर, 5 जून।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं फ्रेन्ड्स यूनियन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रथम अनिल रावत (कप्तान) स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में ओलम्पिक क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोलैण्ड क्लब को 42 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

राहुल सप्रू मैदान, शुक्लागंज में खेले गए मुकाबले में ओलम्पिक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.2 ओवरों में 225 रन बनाए। टीम की ओर से पुनीत पाल ने शानदार 100 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सुसंस्कृत सिंह ने 32 और शिवांश पाण्डे ने 30 रन का योगदान दिया। रोलैण्ड क्लब की ओर से आर्यन दिवाकर ने 46 रन देकर 5 विकेट तथा अर्थव गुप्ता ने 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोलैण्ड क्लब की टीम 34.1 ओवरों में 183 रन पर सिमट गई। कुलदीप श्रीवास्तव और शुभम मौर्य ने 33-33 रन बनाए, जबकि विजय वर्मा ने 30 रन का योगदान दिया। ओलम्पिक क्लब की ओर से अभिजीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर 5 विकेट झटके। राज कटियार ने 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

ओलम्पिक क्लब ने यह मुकाबला 42 रन से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शानदार शतकीय पारी के लिए पुनीत पाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment